फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुख्यमंत्री योगी का निर्देश, 22 जनवरी तक प्रदेश के हर किशोर को लगे कोरोना का टीका

Tue, 18 Jan 2022 01:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया है कि 22 जनवरी तक किशोर वर्ग को तथा 25 जनवरी तक प्रदेश के हर नागरिक को टीके की पहली खुराक जरूर मिल जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 94.54 फीसदी लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है, जबकि 60 फीसदी से अधिक आबादी कोविड टीके की दोनों डोज ले चुकी है। प्रदेश में टीकाकरण की यह स्थिति राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। विगत दिवस तक 15-17 आयु वर्ग के लगभग 42 फीसदी किशोरों ने टीका कवर प्राप्त कर लिया है और 35 फीसदी पात्र लोगों को प्री-कॉशन डोज भी मिल चुकी है। मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को निर्देश दिया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि 22 जनवरी तक किशोर वर्ग को तथा 25 जनवरी तक प्रदेश के हर नागरिक को टीके की पहली खुराक जरूर मिल जाए। जिनकी दूसरी डोज बकाया हो, उनकी सूची तैयार कर संपर्क-संवाद बनाएं और टीकाकवर दिलाएं।

विज्ञापन


कोरोना के अब तक के रिकॉर्ड में एक दिन अधिकतम 38 हजार नए केस दर्ज किए गए थे। वहीं इस बार की लहर में एक दिन में अधिकतम 17 हजार केस आए हैं। ओमिक्रोन की तीव्रता और पॉजिटिविटी दर को देखें तो स्पष्ट होता है कि उत्तर प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है। बहुत कम संख्या में लोगों को अस्पताल की जरूरत पड़ रही है। सामान्य मरीज होम आइसोलेशन में रहकर चिकित्सक की सलाह से अपना इलाज कर सकता है। लोगों को इस संबंध में जागरूक किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए प्रत्येक जिले में कम से कम एक बड़ा अस्पताल डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल के रूप में आरक्षित किया जाए। इस बारे में जनसामान्य के बीच प्रचार-प्रसार भी होना चाहिए। अन्य अस्पताल नॉन कोविड मरीजों के लिए उपलब्ध रहें। ओपीडी सेवाओं को कोविड प्रोटोकॉल का साथ संचालित रखा जाना चाहिए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

14,803 नए कोरोना संक्रमित मिले

प्रदेश में बीते 24 घंटों में 2 लाख 8 हजार 308 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 14,803 नए कोरोना पॉजिविट पाए गए। इसी अवधि में 20,191 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। वर्तमान में कुल एक्टिव केस की 01 लाख 01 हजार 114 है। इनमें से 99 फीसदी लोग घर पर ही उपचाराधीन हैं।

कोविड की नई लहर के बीच प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पारंपरिक मेले, स्नान पर्व आदि के आयोजन भी हो रहे हैं। यह कोविड प्रबंधन के यूपी मॉडल का ही एक उदाहरण है कि प्रयागराज  में विशाल पारंपरिक माघ मेला सकुशल चल रहा है। कहीं से भी संक्रमण के अत्यधिक प्रसार, अथवा अन्य किसी अव्यवस्था की सूचना नहीं है। स्वास्थ्य सम्बन्धी एहतियात बरतते हुए लाखों श्रद्धालु पूजन-अर्चन कर रहे हैं। इसके लिए हमारे स्वास्थ्यकर्मी, स्थानीय प्रशासन व श्रद्धालुगण बधाई के पात्र हैं। सतर्कता-सावधानी का यह क्रम सतत बना रहे।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारा प्रदेश टेस्टिंग और टीकाकरण में अन्य राज्यों के सापेक्ष प्रथम स्थान पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में अब तक कोविड टीके की 23 करोड़ 44 लाख 43 हजार से अधिक डोज लगाई जा चुकी है। जबकि 09 करोड़ 67 लाख से अधिक टेस्टिंग हो चुकी है। यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टेस्टिंग-टीकाकरण है। टीकाकरण की जनपदवार समीक्षा की जाए। कम टीकाकरण वाले जिलों में विशेष प्रयास की जरूरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें