फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की टैलेंट पाठशाला: योगी ने की मेधावियों से मुलाकात, बोले- रोज अखबार पढ़ा करें, सरकारी योजनाओं की जानकारी रखें

Wed, 22 Jun 2022 01:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित टैलेंट पाठशाला में मेधावियों को जागरुकता के लिए अखबार पढ़ने व तकनीक का प्रयोग करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावियों से मुलाकात की और उन्हें कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपने लखनऊ स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मेधावियों से कहा कि आप सब को जागरुक होना चाहिए। इसलिए जरूरी की है कि तकनीक का प्रयोग करें। उन्होंने मेधावियों से कहा कि आप सबको सरकारी योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। हर रोज अखबार पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि  हर शिक्षण संस्थान को मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला जैसी योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सफल वही होता है जो छोटी-छोटी गलतियों को सुधार कर आगे बढ़ता जाता है। विफल वही होता है जो जानने के बाद भी गलतियों की तरफ ध्यान नहीं देता।

उन्होंने शिक्षकों को तकनीक की मदद लेने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अब इंटरनेट सेवा गांव-गांव में पहुंच रही है। इसका सही उपयोग कर विद्यार्थियों को लाभान्वित करें।
विज्ञापन


बुधवार को इंटरमीडिएट के मेधावियों से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री गुरुवार को हाईस्कूल के मेधावियों से मुलाकात करेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं के जिले के दस-दस टॉपर्स को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए बुलाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें