फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल लेने पीजीआई पहुंचे योगी, पूछा 'कैसे हैं' तो मिली हल्की प्रतिक्रिया

Tue, 06 Jul 2021 03:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कल्याण सिंह का हालचाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य का हाल जाना।
विज्ञापन
पीजीआई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार अपराह्न एसजीपीजीआई पहुंचे। वह डायरेक्टर प्रोफेसर आरके धीमान अन्य चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम के साथ क्रिटिकल केयर आईसीयू गए। जहां उन्होंने उपचार की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


प्रोफेसर धीमान ने बताया कि उनकी चैतन्यता की स्थिति में पिछले दिन की तुलना में हल्का सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री के समक्ष उन्होने आंखें खोलीं और 'कैसे हैं' पूछने पर हल्की प्रतिक्रिया दी। उनका रक्तचाप,  हृदयगति इत्यादि महत्वपूर्ण मानक नियंत्रण में है।

कल्याण सिंह को रविवार शाम लोहिया संस्थान से रेफर कर एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। जहां वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम निगरानी कर रही है। सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य नेताओं ने उनसे मुलाकात कर हालचाल लिया।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह करीब दो सप्ताह से बीमार चल रहे हैं। उन्हें 21 जून को लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया, जहां  जांच के दौरान अनियंत्रित ब्लड शुगर एक्यूट, बैक्टीरियल पैरोटिसिस एवं सेपस्सि की शिकायत पाई गई। इस समस्या में शरीर में सूजन और संक्रमण होता है।

लोहिया संस्थान के मीडिया प्रभारी डा. श्रीकेश सिंह ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री को  एंटीबायोटिक्स सहित अन्य दवाएं देने पर संक्रमण कम हुआ। सेपस्सि के अन्य पैरामीटर भी सामान्य हो गए। मस्तिष्क के सीटी स्कैन में खून का थक्का पाया गया। इसी बीच तीन जुलाई को ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया। माइनर हार्ट अटैक भी आया। इस पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें