मुख्यमंत्री ने कहा कि इटावा, कन्नौज, बाराबंकी, फर्रुखाबाद में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के लिए बड़ी संभावनाएं हैं। वहां आलू, टमाटर की अच्छी पैदावार होती है। उन्होंने कहा कि सांसद-विधायक खाद्य प्रसंस्करण यूनिट स्थापित करने के लिए निवेशकों से संवाद करें। भूमि सहित हर तरह के जरूरी संसाधन सरकार उपलब्ध कराएगी।
संस्कृत विद्यालयों के लिए बन रही है योजना
संस्कृत विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए शासन स्तर पर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इन विद्यालयों में छात्रावास, पर्याप्त शिक्षक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रबंध किए जाएंगे।
रोजगार मेले में सक्रिय रहें
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सभी जिलों में रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक रोजगार मेलों का आयोजन कराने का प्रयास करें।