मुख्यमंत्री ने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों की लगातार मॉनीटटिंग की जाए। जरूरत पड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जाए। इनको दवाइयां व इलाज उपलब्ध कराया जाए और पूर्व निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन करके ऐसे मरीजों के घर दिन में तीन बार विजिट सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा सभी को मास्क अनिवार्य रूप से पहनना सुनिश्चित किया जाए। ऑटो, टैक्सी व बस का प्रयोग उन्हीं यात्रियों को करने दिया जाए, जिन्होंने मास्क पहना हो।
आज 7 लाख टीकाकरण का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में प्रत्येक दिन निर्धारित टीकाकरण का लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए। सभी टीकाकरण केंद्र सोमवार को अपने लक्ष्यों को पार करें। 5 अप्रैल को प्रदेश में 7 लाख से अधिक टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसे हर हालत में पार करना है।