फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दर्शन: सीएम का अफसरों को निर्देश- फरियादियों की सुनिये, संवाद और यथोचित कार्रवाई कीजिए

Fri, 12 Jul 2024 12:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। पीड़ित पुलिस, कब्जा, स्थानांतरण समेत कई मुद्दों को लेकर आए थे। मुख्यमंत्री योगी ने सबकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर 'जनता दर्शन' किया। पीड़ितों ने पुलिस, कब्जा, स्थानांतरण आदि मुद्दों को लेकर सीएम से अपनी वेदना रखी, जिस पर सीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फरियादियों की सुनिये, फिर संवाद कर यथोचित कार्रवाई कीजिये। हर उचित मामलों में पीड़ित की संतुष्टि जरूरी है।

विज्ञापन


जन-जन की सुरक्षा, समृद्धि एवं खुशहाली की भावना के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनीं।

ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने आम महोत्सव का किया शुभारंभ, 800 से अधिक प्रजातियों का किया गया प्रदर्शन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मायावती बोलीं, मनुस्मृति पढ़ाने के प्रस्ताव को रद्द करना स्वागत योग्य फैसला, ये संविधान से मेल नहीं खाता
विज्ञापन


एक शिक्षक ने अपनी निजी परेशानी को बताते हुए स्थानांतरण का आग्रह किया, जिस पर उनके आवेदन को कार्रवाई के लिए शिक्षा निदेशालय भेज दिया गया। वहीं, मृतक आश्रित कोटे से नौकरी का प्रार्थना पत्र लेकर भी एक फरियादी पहुंचे, जिस पर मुख्यमंत्री ने अफसरों को इसे सम्बंधित विभाग में भेजकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रत्येक पीड़ित के पास पहुंचे। उनकी शिकायत सुनी और प्रार्थना पत्र लेकर अफसरों को आगे की कार्रवाई के लिए कहा। इस दौरान पुलिस और जमीन कब्जे से जुड़े मामले भी आए जिस पर मुख्यमंत्री ने सम्बंधित जिलों के अफसरों को इस पर कार्रवाई का निर्देश दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें