मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि अपने समय के माफिया रहे सैयद सालार मसूद गाजी की याद में मेले का आयोजन किया जाता था पर लोग राजा सुहेलदेव को भूल गए। इसे लेकर उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। वहीं, बरेली में शंकराचार्य ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें खुद विवाह कर बच्चे पैदा करने चाहिए। वहीं, मेरठ में एक महिला को कुत्तों ने नोंचकर मार डाला। सपा विधायक पल्ल्वी पटेल ने विश्वविद्यालयों में यूजीसी कानून न लागू होने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। देखें, प्रदेश की बड़ी खबरें
'उस समय का माफिया था सालार मसूद', सीएम योगी बोले- आज जो मिट्टी में मिले इनके जैसा ही काम करता था वो
राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सैयद सालार मसूद गाजी के लिए शॉफ्ट कार्नर रखने को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने आज के माफियाराज को उसी का अंदाज बताया। कहा कि आज जो मिट्टी में मिले हैं, वो उसी विचारधारा से आते हैं। पढ़ें पूरी खबर
विधायक पल्लवी पटेल बोलीं, यूजीसी कानून न लागू होने के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार
अपना दल कमेरावादी की ओर से रविवार को अकबरपुर के एक गेस्ट हाउस में मंडलीय समता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कृष्णा पटेल समेत अन्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद डॉ. पल्लवी पटेल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए केंद्र सरकार पर यूजीसी, जातिगत जनगणना समेत अन्य मुद्दों पर जमकर निशाना साधा। पढ़ें पूरी खबर
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- जनसंख्या बढ़ाना इतना ही जरूरी है तो मोहन भागवत खुद विवाह कर लें
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती रविवार सुबह बरेली पहुंचे। उन्होंने यहां देवभूमि इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर तीखा हमला बोला। शंकराचार्य ने यूपी सरकार पर भी निशाना साधा। पढ़ें पूरी खबर
Balrampur : तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की मौत; चार लोग गंभीर रूप से घायल
यूपी के बलरामपुर में शनिवार आधी रात करीब 1.30 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर
मेरठ में महिला पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, बुरी तरह नोचकर मार डाला; चेहरे और पेट को किया लहूलुहान
सिसौला खुर्द गांव निवासी सूरजमुखी खेत से लौट रही थी, तभी कुत्तों के झुंड ने हमला कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। ग्रामीण व परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां सूरजमुखी को मृत घोषित कर दिया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति आक्रोश है। पढ़ें पूरी खबर
बरेली में भीषण हादसा: बड़ा बाइपास पर खड़े टैंकर से टकराई कार, चार लोगों की मौत, बच्चों समेत छह घायल
बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में बड़ा बाइपास पर खड़े टैंकर से बोलेरो कार टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आई बाइक कार में घुस गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत छह लोग घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर