फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले बुलडोजर नहीं चला सकते

Wed, 04 Sep 2024 01:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि बुलडोजर सबके हाथ में नहीं फिट होता है। उसके लिए बुलडोजर जैसी इच्छाशक्ति चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अपराधियों पर बुलडोजर चलाने के लिए बुलडोजर जैसी इच्छाशक्ति चाहिए। दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले बुलडोजर नहीं चला सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी ने ये बयान अखिलेश यादव की उस टिप्पणी के जवाब में दिया है जिसमें अखिलेश यादव ने कहा था कि सत्ता में आए तो 2027 के बाद बुलडोजर को गोरखपुर की तरफ मोड़ देंगे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब टीपू भी सुल्तान बनने के सपने देख रहे हैं। कुछ समय पहले एक नाटक आता था मुंगेरी लाल के हसीन सपने, आज वह लोग भी सपने देख रहे हैं। यह लोग सपना देख रहे हैं। जब इनको अवसर मिला था तो युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी बुधवार को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 1334 अवर अभियंता, संगणक व फोरमैन को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2017 के पहले जब नौकरियां निकलती थीं तो चाचा भतीजे में वसूली की होड़ लगती थी। आज कुछ जिलों में आदमखोर भेड़ियों का आतंक है। 2018 से पहले ऐसा ही आतंक और स्थिति यूपी में थी। इनके भी क्षेत्र बांटे थे। महाभारत के सभी किरदार इसमें थे। जो आज बोल रहे हैं, इनको पहले भी अवसर मिला था। इन्होंने कुछ किया नहीं। इन पर विश्वास करने की जरूरत नहीं है। प्रदेश की जनता इन लोगों के समय की गुंडागर्दी और अमर्यादित आचरण देख चुकी है। आपका एक ही लक्ष्य विभाग को सर्वोत्तम बनाना होना चाहिए। हम देश को विकसित भारत बनाना है।

ये भी पढ़ें - 48 घंटे में छह बार भेड़िए का हमला, दिए गए गोली मारने के आदेश, विशेष टीम बहराइच रवाना
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्ट: भेड़िए के आतंक पर प्रशासन के दावे हवा-हवाई, कई गांव अंधेरे में डूबे मिले, दरवाजे भी गायब
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सपा सरकारों ने यूपी में युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा किया। आज युवाओं को उनकी प्रतिभा, क्षमता से नियुक्ति पत्र मिल रहा है। अगर युवाओं की राह में कोई बैरियर है तो हम उसको हटाएंगे। बैरियर तोड़ेंगे। बेईमानी करने वालों की संपत्ति भी कुर्क करेंगे। यहां पर नियुक्ति पत्र वितरीत किया गया। इनका चयन केवल प्रतिभा और आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए है। यही युवा उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाएंगे। प्रदेश को आज हम अचीवर स्टेट बना रहे हैं।

प्रदेश में तेजी से इज ऑफ डूइंग बिजनेस बढ़ा है। 40 लाख करोड़ का निवेश आया है इससे डेढ़ करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा। एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) एक ब्रांड बन गया है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें