केजीएमयू, लखनऊ के सैटेलाइट सेंटर अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय' में 300 बेडेड चिकित्सालय (फेस-1), हरिहरगंज-ललिया बनकटवा मार्ग (लंबाई-31 किमी) का चौड़ीकरण एवं सुहदीकरण, बहराइच-सिरसिया-गुलसीपुर-गुलरिहा राजमार्ग संख्या-158 के चैनेज 69.05 से 85.00 तक का चौड़ीकरण एवं सुहड़ीकरण, महाराजगंज-ललिया मार्ग के अवशेष भाग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, पूर्वांचल विकास निधि योजना के अंतर्गत 15 संपर्क मार्ग, घुघुलपुर में राजकीय पॉलिटेक्निक भवन 83 संपर्क भागों का विशेष मरम्मत कार्य, बाढ़ नियंत्रण की विभिन्न परियोजनाएं, सादुल्लाह नगर, गौरा चौराहा, तुलसीपुर एवं उत्तरौला थाने में हॉस्टल/बैरक एवं विवेचना कक्ष, श्रावस्ती में जनपद कारागार, भंगहा में 50 बेड का फील्ड हॉस्पिटल, जमुनहा में राजकीय महाविद्यालय, श्रावस्ती में राजकीय इंटर कॉलेज, कोटवा खास, शिवबालकपुरवा, शिवालापुर, साईपुरवा, रंकीपुरवा, बासुदरीपुरवा (बनवारीपुरवा), दौंती एवं ओबी संपर्क मार्ग का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया।
शिलान्यास होने वाली प्रमुख परियोजनाएं
एनएच-330 के किमी-223 से एनएच-730 के किमी-328 तक के मध्य मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, गैडासबुजुर्ग, गैसड़ी एवं बलरामपुर में एकेडमिक ब्लॉक एवं छात्रावास, पूर्वांचल विकास निधि योजना के अंतर्गत 33 सड़कों का निर्माण, नाबार्ड के अंतर्गत 12 सड़कों का निर्माण, बुईतापुर आहादडीह नैकिनिया मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़िकरण, अनुरक्षण निधि से 59 संपर्क मार्गों की मरम्मत, निवर्तन के अंतर्गत 48 संपर्क मार्गों की विशेष मरम्मत, राज्य सड़क निधि योजनांतर्गत 48 संपर्क मार्ग, अनुसूचित जनजाति छात्रावास में अतिरिक भवन, जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्याल, सेखुईकला में ट्रांजिट होस्टान, श्रावस्ती में खुर्शीद नाला से पूरे वाया होरी कला मार्ग (अन्य जिला मार्ग) के चैनेज 0.000 से 7.000 तक (लंबाई-7 किमी) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, कटरा-लालबोझी मार्ग (अन्य जिला मार्ग) के चैनेज-0.000 से 17.200 तक का 7 मीटर में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़िकरण, सेमगढ़ा एवं मोतीपुर में गोसंरक्षण केंद्र, मदारा में राजकीय पौधशाला, श्रावस्ती कृषि विज्ञान केंद्र का भवन, श्रावस्ती में जनपदीय ड्रग हाउस, श्रावस्ती पुलिस लाइन में 100 क्षमता का हॉस्टल/बैरक का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।