फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2022: राज्यपाल और सीएम योगी ने 10वीं व 12वीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Sat, 18 Jun 2022 07:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10वीं व 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्र-छात्राओं को अपने बधाई संदेश में कहा कि यह सफलता समस्त विद्यार्थियों की मेहनत और लगन का परिणाम है। उनकी ये सफलता उनके अभिभावकों और गुरुजनों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का नतीजा है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10वीं व 12वीं की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने ट्वीट किया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता विद्यार्थी क्रमशः श्री प्रिंस पटेल व सुश्री दिव्यांशी को हार्दिक बधाई। कामना है कि अपनी कर्मठता व परिश्रम से आप दोनों सफलता के नित नए सोपान चढ़ते रहें। आप दोनों का भविष्य उज्ज्वल हो!
 

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणामों में उत्तीर्ण हुए सभी मेधावी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। निसंदेह, आप सभी छात्र-छात्राएं अपनी कौशल और योग्यता के बल पर सफलता के शिखर को छुएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शनिवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें