यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की प्रगति में मातृशक्ति की भागीदारी अविस्मरणीय व महत्वपूर्ण है। आइए, हम मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित हों।