फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुख्यमंत्री योगी ने दिलीप कुमार के निधन पर जताया शोक, कहा- फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति

Wed, 07 Jul 2021 07:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताते हुए इसे हिंदी सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।
विज्ञापन
दिलीप कुमार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने जाने-माने फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि दिलीप कुमार के निधन से फिल्म जगत ने एक ऐसे बेहतरीन कलाकार को खो दिया है जिनकी पूर्ति असंभव है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि भारतीय सिनेमा जगत के पुरोधा, अभिनय सम्राट, असंख्य कलाकारों के प्रेरणास्रोत दिलीप कुमार का निधन फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।


 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके कहा, ‘मौत उन्हें कहीं ले जा नहीं सकती और चाहने वालों की याद उन्हें कहीं जाने नहीं देगी... वो मुगल-ए-आजम का बगावती अंदाज... सलीम का अमर किरदार...आप कहीं नहीं जा सकते दिलीप साहब। श्रद्धांजलि।’
विज्ञापन


बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट करके कहा कि भारतीय फिल्म जगत की प्रसिद्ध व जानीमानी हस्ती दिलीप कुमार के निधन की खबर अति दुखद। उनकी पत्नी सायरा बानो व उनके चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। अपनी अदाकारी से फिल्म जगत में अमिट छाप छोड़ने वाले दिलीप कुमार को विनम्र श्रद्धांजलि। उनकी फिल्में हमेशा यादगार रहेंगी।

इसके अलावा कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रमोद तिवारी, पूर्व मंत्री डॉ. अम्मार रिजवी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने भी दिलीप कुमार के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें