फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख श्रमिकों को रोजगार व किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषक सशक्तिकरण योजना को मंजूरी

Wed, 03 Jun 2020 12:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

योगी सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान चुनौती का सामना कर रहे किसानों की मदद के लिए कृषक सशक्तीकरण योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत एक लाख से अधिक श्रमिकों को तत्काल रोजगार और करीब 50 हजार किसानों को सीधे फायदा मिलेगा। किसानों को चालू वित्त वर्ष में इस योजना के तहत तैयार उत्पादों की बिक्री से 358 करोड़ रुपये अतिरिक्त आय हो सकेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी श्रमिकों के लिए रोजगार का अवसर बढ़ाने और किसानों की आय में स्थायी वृद्धि को ध्यान में रखते हुए 7 मई को एक योजना तैयार करने का निर्देश दिया था।

नियोजन विभाग के अंतर्गत कार्यरत राज्य जैव ऊर्जा विकास बोर्ड ने मनरेगा कन्वर्जेंस के जरिए मनरेगा जॉब कार्ड धारकों के लिए नियमित रोजगार व स्वरोजगार के अवसरों के सृजन पर केंद्रित कृषक सशक्तीकरण योजना तैयार की। शासन ने बोर्ड को ही नोडल एजेंसी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तृत गाइडलाइन जारी कर कार्यवाही के लिए जिलाधिकारियों को भेजा

प्रारंभिक चरण में बड़े पैमाने पर औषधीय व सुगंध खेती, टिशू कल्चर बांस, खजूर व सहजन रोपण कार्यक्रम का क्रियान्वयन होगा। प्रमुख सचिव ग्राम विकास मनोज कुमार सिंह ने नई योजना व उसके क्रियान्वयन से संबंधित विस्तृत गाइडलाइन जारी कर कार्यवाही के लिए जिलाधिकारियों को भेज दी है।

होगा ये फायदा
- एक लाख से अधिक श्रमिकों को तत्काल रोजगार।
- 50 हजार किसानों को चालू वित्त वर्ष में 358 करोड़ की होगी अतिरिक्त आय।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें