फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों में तो बढ़े यात्री, पर सिटी बसें व ऑटो दौड़ते रहे खाली

Wed, 03 Jun 2020 11:51 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
चंद यात्रियों को लेकर सफर करती सिटी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में तो मंगलवार को यात्रियों की संख्या 16 हजार के करीब बढ़ गई, लेकिन सिटी बसें खाली ही दौड़ती रहीं। प्रबंध निदेशक डॉ राजशेखर ने बताया कि एक जून को बसें चलीं तो 2000 से अधिक बसों में 52000 यात्रियों ने सफर किया, जबकि दो जून को 3167 बसों से शाम सात बजे तक 68000 यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन


ये यात्री लखनऊ, कानपुर, मेरठ, बरेली, हरदोई, प्रयागराज, गोरखपुर अयोध्या, वाराणसी, अलीगढ़, गाजियाबाद आदि जनपदों के लिए रवाना हुईं। संक्रमण से बचाव के लिए बसों को सैनिटाइज किया गया। चालक परिचालक को मास्क व सैनिटाइजर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

66 सिटी बसाें को मिले सिर्फ 3000 यात्री

यात्रियों के इंतजार में खड़े ऑटो - फोटो : अमर उजाला
सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी के प्रबंध निदेशक आरके मंडल ने बताया मंगलवार को आठ इलेक्ट्रिक सहित 66 सिटी बसों का संचालन हुआ। इनसे लगभग 3000 यात्रियों ने सफर किया। यात्रियों की कम संख्या के कारण सिटी बस में खर्च होने वाली सीएनजी और कर्मियों के वेतन जितनी भी कमाई नहीं हो सकी। सिटी बसें पांच से छह यात्रियों लेकर दिनभर दौड़ती रहीं। उधर, एक जून को 41 बसों से 2200 यात्रियों ने सफर किया था।

500 ऑटो व 300 टेंपो चले
मंगलवार को 500 ऑटो और 300 टेंपो का संचालन हुआ। एसोसिएशन पदाधिकारी पंकज दीक्षित व राजेश राज ने बताया कि सड़क पर यात्री ही नहीं निकल रहे। इसके चलते अधिकतर चालकों ने ऑटो को रूट पर नहीं उतारा। चारबाग से गोमती नगर के लिए ही ऑटो का संचालन हुआ। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन संजय तिवारी ने बताया कि बुधवार से ऑटो व टैंपो का सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें