मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने वसंत पंचमी के पर्व पर प्रदेशवासियों तथा माघ मेले में आए श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वसंत पंचमी विद्या, बुद्धि, ज्ञान, कला, और संगीत की देवी मां सरस्वती के प्राकट्य का दिन है। इसलिए इस पर्व पर देवी सरस्वती का विधिपूर्वक पूजन किया जाता है। मुख्यमंत्री ने समस्त अनुष्ठानों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है।
विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि सरस्वती को अज्ञानता के अंधकार को मिटाने साथ ही साहित्य, संगीत, कला की देवी माना जाता है। वसंत पंचमी का दिन सरस्वती को समर्पित है।
भारतीय परंपरा में वसंत पंचमी का दिन विद्यार्थी तथा साहित्य व कला पारखियों के लिए महत्वपूर्ण है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वसंत पंचमी का त्योहार उल्लास, उमंग व उत्साह का त्यौहार है।