फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूजल सप्ताह: सीएम योगी ने चेताया, कहा ऐसे खर्च करेंगे पानी तो भविष्य की पीढ़ी के लिए क्या बचेगा

Fri, 21 Jul 2023 02:48 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें जल का दोहन सावधानी से करना चाहिए। पानी की एक-एक बूंद बचानी होगी तभी हम भविष्य के लिए जल बचा सकेंगे। 
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें पानी की एक-एक बूंद बचाने होगी तभी हम सभी को शुद्ध पेयजल दे सकेंगे। अमृत 2.0 में हर शहर को जल जीवन मिशन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा की जन आंदोलन को जन आंदोलन में बदलना होगा। पिछले 20 सालों में 5 गुना विकासखंड क्रिटिकल बन गए हैं। यह लड़ाई 20 वर्षों की नहीं है यह हजारों साल की धरोहर है जो हमारे पूर्वजों से हमें मिली है । वह भूजल सप्ताह समापन के मौके पर बोल रहे थे।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें इसे समझना होगा कि अंधाधुंध जल दोहन का ही परिणाम है कि आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश से पानी ही पानी हो गया है तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में सूखा है। उन्होंने कहा कि 80 से 90% पेयजल आपूर्ति भूजल से ही होती है ऐसे में इसे बचाना ही होगा। जैसे बैंक खाते में रखे गए धन को निकालते निकालते खाता खाली हो जाता है उसी तरह जल भी सीमा है। एक दिन भूगर्भ जल समाप्त हो जाएगा।

 ऐसे में आने वाली पीढ़ियां हमें दोष देंगी। आने वाली पीढ़ियों के लिए हमें जल संरक्षण करना ही होगा। उन्होंने सभी से पौधरोपण अभियान में भाग लेने का आह्वान किया । कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह राज्य मंत्री दिनेश खटीक कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह तथा  जल योद्धा मौजूद रहे ।सीएम ने विभिन्न जिलों से आए जल योद्धाओं का सम्मान भी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भूजल सप्ताह समापन समारोह में 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें