सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार बिना भेदभाव के नौकरी और रोजगार देने का काम कर रही है। केंद्र की 44 योजनाओं में यूपी नंबर एक पर है। सीएम योगी ने कहा कि गरीबों के नाम पर व जाति के नाम पर बांटकर काम करने वाले लोग बेनकाब हुए हैं। भाजपा सरकार देश और प्रदेश को सुरक्षा दे रही है। अगले चार महीने भारतीय जनता पार्टी को समर्पित करें।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या को विवादित स्थल बनाया क्या ये राम मंदिर बनाते? सीएम योगी आदित्यनाथ के पहले प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना और सांसद मेनका गांधी ने भी संबोधित किया।