फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में योगी: जिले को दी करोड़ों की सौगात, बोले- माफियाओं के लिए अपना बुलडोजर हमेशा तैयार रहता है

Sat, 23 Oct 2021 04:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुल्तानपुर जिले में राजकीय मेडिकल कॉलेज के साथ ही कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया और कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस के लिए उनका परिवार ही सबकुछ है जबकि हमारे लिए पूर प्रदेश ही परिवार है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर में  विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुल्तानपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया। 271 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण होना है। सीएम योगी ने 46.33 करोड़ की लागत से 126 विकास परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया।

विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जिले के लोगों के लिए यह दिवाली का उपहार है। 2004 से 2014 तक की सरकार का उद्देश्य भारत की आस्था पर प्रहार करना था। 2009 के बाद तो केवल घोटाले, हुए। एक परिवार दिल्ली में तो एक लखनऊ में जनता के पैसे का लाभ लेता था पर अब प्रदेश में विकास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि अब माफिया गरीबों की जमीन नहीं छीन पाते हैं क्योंकि अपना बुलडोजर हरदम तैयार रहता है। अगर जमीन कब्जाने का प्रयास किया तो बुलडोजर छाती पर चढ़ जाएगा।
विज्ञापन


2017 के बाद नहीं हुआ एक भी दंगा
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 के पहले पर्व और त्योहार शांति से नहीं मनाया जा सकता था। दिवाली, दुर्गा पूजा और होली पर कर्फ्यू लग जाता था, दंगाई अराजकता फैलाते थे। उस समय की सत्ता मौन बनी रहती थी, लेकिन 2017 के बाद यूपी में दंगाई सिर नहीं उठा पाए। दंगाइयों को पता है कि सात पीढ़ी का उसे पट्टा देना पड़ेगा। वह भरते-भरते मर जाएगा। कांग्रेस, सपा और बसपा के लिए अपना परिवार ही सब कुछ है, जबकि भारतीय जनता पार्टी के लिए 25 करोड़ जनता परिवार है।

Trending Videos
विज्ञापन

सीएम योगी ने कहा- 44 योजनाओं में यूपी नंबर एक पर

सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार बिना भेदभाव के नौकरी और रोजगार देने का काम कर रही है। केंद्र की 44 योजनाओं में यूपी नंबर एक पर है। सीएम योगी ने कहा कि गरीबों के नाम पर व जाति के नाम पर बांटकर काम करने वाले लोग बेनकाब हुए हैं। भाजपा सरकार देश और प्रदेश को सुरक्षा दे रही है। अगले चार महीने भारतीय जनता पार्टी को समर्पित करें।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या को विवादित स्थल बनाया क्या ये राम मंदिर बनाते? सीएम योगी आदित्यनाथ के पहले प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना और सांसद मेनका गांधी ने भी संबोधित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें