फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

851 गन्ना पर्यवेक्षकों को अगले माह सीएम बांटेंगे नियुक्ति पत्र

Sun, 28 Oct 2018 12:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
cm yogi - फोटो : Twitter
विज्ञापन

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित 851 गन्ना पर्यवेक्षकों को जल्द नियुक्ति दे दी जाएगी। उनके सत्यापन की कार्यवाही अंतिम चरण में है। पर्यवेक्षकों को अगले माह समारोह आयोजित कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र दिलाने की तैयारी है।

विज्ञापन

 
गन्ना एवं चीनी आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने बताया कि विभाग को अभी 610 चयनित अभ्यर्थियों की मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट और 426 अभ्यर्थियों की चरित्र सत्यापन आख्या मिल चुकी है। प्रतिदिन लगभग 15 अभ्यर्थियों की चरित्र एवं मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त हो रही है।

सभी जिलाधिकारियों को इस माह में समस्त अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य एवं पुलिस प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग में गन्ना पर्यवेक्षकों के 66 फीसदी पद रिक्त हैं। इतनी बड़ी तादाद में पद खाली रहने से विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


चयनित अभ्यर्थियों की शीघ्र तैनाती किए जाने की कार्यवाही प्रगति पर है। चयनित अभ्यर्थियों को नवंबर में मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र वितरित कराए जाएंगे। रिक्त पदों पर तैनाती से जहां विभागीय कार्यों में गति आएगी, वहीं गन्ना किसानों को भी अपनी समस्याओें का निराकरण कराने में सुविधा होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें