फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीपाटन शक्तिपीठ पहुंचे सीएम, रात में विश्राम कर कल सुबह करेंगे पूजा-अर्चना

Wed, 17 Apr 2019 09:15 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला बलरामपुर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम निर्धारित समय से करीब एक घंटे देर से देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर पहुंचे। मंदिर के विश्राम गृह में सीएम ने बलरामपुर, श्रावस्ती तथा सिद्धार्थनगर के मंत्री, सांसद व विधायकों के साथ बातचीत की। सीएम रात्रि विश्राम मंदिर में ही करेंगे। गुरुवार सुबह आदि शक्ति मां पाटन देवी की पूजा-अर्चना व गोसेवा के बाद सीएम प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन


चुनाव आयोग से प्रचार पर प्रतिबंध लगने के बाद सीएम बुधवार को अयोध्या से शाम 5.16 बजे भवनियापुर तुलसीपुर स्थित पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल के हेलीपैड पर उतरे। जहां देवीपाटन के महंत मिथिलेश नाथ योगी तथा श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र ने उनका स्वागत किया। 

यहां से मुख्यमंत्री योगी सीधे देवीपाटन शक्तिपीठ पहुंचे और स्थानीय महंत मिथिलेश नाथ योगी के साथ विश्राम गृह की ओर चले गये। मंदिर में थारु छात्रावास के बच्चों ने सीएम का फूल बरसा कर स्वागत किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन

विश्राम गृह में सीएम ने आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह, श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, बलरामपुर सदर विधायक पल्टूराम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, सोहरतगढ़ विधायक अमर चौधरी तथा श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडेय से बातचीत की। 

मंदिर प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सीएम मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। गुरुवार सुबह सीएम मां पाटेश्वरी की पूजा और गोसेवा करेंगे। इसके बाद उनका लखनऊ प्रस्थान करने का कार्यक्रम है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें