फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने की फिक्सिंग और जीत लिया मैच

Mon, 17 Feb 2014 01:10 PM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मैदान पर भले ही आईएएस इलेवन ने अपने घुटने टेक दिए हों, लेकिन मैच के दौरान अफसर सीएम अखिलेश यादव का दिल जीतने में पूरी तरह सफल रहे।
विज्ञापन


सीएम इलेवन की पारी के 12वें ओवर में जैसे ही मुख्यमंत्री ने ग्राउंड में प्रवेश किया। सभी प्रशासनिक अधिकारी और सपा के कार्यकर्ताओं का हुजूम उनकी ओर दौड़ पड़ा।

राजा भइया के आउट होते ही सीएम बल्लेबाजी करने उतरे। तीसरी गेंद पर सीएम के बल्ले से निकली शॉट कवर्स की पोजीशन पर खड़े आलोक रंजन के हाथों में चिपकी। देखते ही देखते पूरे स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन


निराश अखिलेश जैसे ही पवेलियन की ओर बढ़े, वैसे ही अंपायर विजय शर्मा ने गेंद को नो बॉल दे दी। इस देखकर कैच पकड़ने वाले आलोक रंजन का चेहरा खिल उठा और उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


उसी ओवर में सीएम ने एक बार फिर आलोक रंजन की ओर गेंद उछाल दी, लेकिन इस बार आलोक रंजन ने रिस्क लिए बिना खुद को गेंद की लाइन से हटा लिया।

अब बारी हाल ही में सपा सरकार के खासमखास बने नवनीत सहगल थी, जिन्होंने सीएम के आते ही गेंदबाजी की कमान संभाली।

पहले ही ओवर में उन्होंने मुख्यमंत्री को बेहद ढीली गेंदें डाली, जिसे अखिलेश यादव ने सीमा रेखा के पार पहुंचाने में कोई भी गलती नहीं की।

इसके बाद तो आईएएस इलेवन में शामिल अन्य सभी अफसर भी अपने अपने तरीके से सीएम को खुश करने में जुट गए।

जब रन बढ़वाने पहुंचे राजा भइया
मैच के दौरान अपनी टीम की नाजुक स्थिति को देखते हुए सीएम इलेवन के दबंग सदस्य राजा भइया प्लेयर बाक्स से निकलकर स्कोरर के पास पहुंचे और इशारों ही इशारों में स्कोरर से रन संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

उनकी बात को सुनकर खेल विभाग के सभी आलाधिकारी स्कोरर के पास जाकर स्कोर को 10 से 20 रन बढ़ाने को कहने लगे।

इस पर स्कोरर ने शीट में इतना बड़ा बदलाव करने में असमर्थता जताई, जिस पर खेल विभाग के अधिकारी नाराज हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें