फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकुओं से मुठभेड़ में शहीद जेपी सिंह को CM ने दी श्रद्धांजलि, परिवार को 50 लाख देने का वादा

Fri, 25 Aug 2017 02:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शहीद जेपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आद‌ित्यनाथ ने च‌ित्रकूट में डाकुओं के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर जेपी स‌िंह को श्रद्धाजंल‌ि दी और उनकी वीरता की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने शहीद के पर‌िवार को 50 लाख रुपये मदद देने की घोषणा की है। इस राश‌ि में से 40 लाख शहीद की पत्नी और 10 लाख रुपए उनके माता-पिता को दिए जाएंगे।
विज्ञापन


बता दें क‌ि गुरुवार को च‌ित्रकूट और एमपी का आतंक डाकू बाबुली कोल से मुठभेड़ के दौरान सब इंस्पेक्टर जेपी स‌िंह की गोली लगने से मौत हो गई थी। 
सीएम ने शहीद के पिता को फोन करके ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा क‌ि उनके बेटे का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

सीएम ने उनके जौनपुर स्थ‌ित पैतृक गांव बनेवरा में स्मृत‌ि द्वार बनवाने और उनके नाम से सड़क बनवाने की भी घोषणा की है। शहीद जेपी स‌िंह को वीरता पदक दिया जाएगा। इसके साथ ही बांदा, लखनऊ और जौनपुर पर‌िक्षेत्र के सभी पुलिसकर्मी जेपी स‌िंह के पर‌िवार को देंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें