केंद्र ने साथ दिया होता तो उत्तर प्रदेश में 24 घंटे बिजली आती। जनता का आशीर्वाद मिला तो 24 घंटे बिजली आएगी। ये बातें सीएम अखिलेश यादव ने लखनऊ में समाजवादी विकास दिवस पर कहीं। 15 मार्च को अखिलेश सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं।
इस मौके पर सीएम अखिलेश ने कहा, लोकतंत्र में अपनी बात रख सकते हैं और सपा सरकार में इस बात की सबसे ज्यादा आजादी है। उन्होंने कहा कि सरकारों के कामों की तुलना होनी चाहिए।
उन्होंने नाम न लेते हुए कहा कि कुछ दल आउट ऑफ स्टेशन हो गए है। साथ ही ये भी कहा कि मूर्तियां लगवाने वाले अब विकास की बात कर रहे हैं।