फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में बवाल पर सीएम अखिलेश एक्शन में, दिए कड़े निर्देश

Thu, 02 Jun 2016 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मथुरा के बवाल में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने इस घटना के दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने तत्काल एडीजी कानून व्यवस्था दलजीत सिंह चौधरी को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस घटना में शहीद फरह थाने के थानाध्यक्ष संतोष कुमार के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने संतोष के आश्रितों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने घटनास्थल पर फौरन अतिरिक्त पुलिस बल भेजने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना में शामिल शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शरारती तत्व चाहे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार शहीद एसएचओ के परिवार के साथ है और उनकी हर सम्भव सहायता की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

परिवार के पुनर्वास में सरकार करेगी पुरी मदद

मथुरा में बवाल की एक तस्वीर - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि परिवार के पुनर्वासन में राज्य सरकार पूरी मदद करेगी। वहीं, मुख्यमंत्री का निर्देश के बाद एडीजी कानून व्यवस्था दलजीत सिंह चौधरी मथुरा के लिए रवाना हो गए हैं।

आईजी कानून व्यवस्था हरि राम शर्मा ने बताया कि मथुरा में जवाहर बाग में कब्जा खाली कराने के लिए गई पुलिस पर कब्जेदारों ने फायरिंग कर दी थी।

गोली लगने से फरह थाने के एसओ संतोष कुमार की मृत्यु हो गई। एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी को भी गोली लगी है। इसके अलावा चार सिपाही भी घायल हुए हैं। इनमें दो को गोली लगी जबकि दो पथराव में घायल हुए हैं।

मौके पर कमिश्नर, आईजी जोन, डीआईजी रेंज सहित सभी वरिष्ठ अफसर पहुंच गए हैं। पूरे जिले की फोर्स के अलावा 12 कंपनी पीएसी लगा दी गई है।

इसके अलावा पास के जिलों से तीन कंपनी अतिरिक्त फोर्स भी मौके पर भेज दी गई है। पुलिस ने जवाहर बाग खाली करा लिया है। अब कलेक्ट्रेट में यह लोग घुसे हैं। वहां भी खाली कराया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें