गंभीर बीमारी टीबी से जूझ रही 15 वर्षीया रहमत के दर्द का अफसरों को तब पता चला जब मुख्यमंत्री की चिट्ठी पर कार्रवाई शुरू हुई। मुख्यमंत्री का पत्र मिलते ही प्रशासनिक और स्वास्थ्य अधिकारी हरकत में आ गए।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य अफसरों को रहमत का स्वास्थ्य परीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि रहमत के शरीर में टीबी फैल गई है, जिससे उसके मुंह के जॉइंट लॉक हो गए हैं। शुक्रवार को सीएमओ ने टीम भेजकर रहमत का चेकअप कराया है।
डिबाई के मोहल्ला शेखान निवासी मोहब्बत अली की 15 वर्षीया बेटी रहमत को टीबी की बीमारी हो गई। मोहब्बत अली ने बताया कि धीरे-धीरे टीबी रहमत के पूरे शरीर में फैल गई।
जिसके कारण रहमत के जबड़े लॉक हो गए और उसका मुंह खुलना बंद हो गया। उन्होंने बताया कि रहमत का अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार हुआ। ऑपरेशन के बाद उसका मुंह खुला, लेकिन बाद में फिर लॉक हो गया।