कोठी थाने में जलाई गई महिला के परिवारीजनों से मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने आवास पर मुलाकात की। सीएम ने पीड़ित परिवार को आश्वासन देते हुए कहा कि मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सीएम ने कहा कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी देंगे। कहा कि जिस एजेंसी से कहो जांच करा देंगे। वहीं मामले में सीबीसीआईडी जांच के खिलाफ पीड़ित ने हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है।
बीते 6 जुलाई को कोठी थाने में पति को छुड़ाने गई महिला को जिंदा जला दिया गया था। मामले में तत्कालीन एसओ रायसाहब यादव व एसआई अखिलेश राय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद शासन ने मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंप दिया था।
मंगलवार को सपा नेता करुणेश द्विवेदी पीड़ित परिवारीजनों से मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर मुलाकात की। घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद सीएम ने कहा कि घटना में निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। फिर भी अगर परिवारीजनों को अगर न विश्वास हो तो जिस एजेंसी से कहें उस एजेंसी जांच करा देंगे।