फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम अखिलेश यादव ने पेश्ा किया दूसरा अनुपूरक बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वित्त वर्ष 2016-17 का आम बजट 12 फरवरी को पेश करने के पहले गुरुवार को वित्त वर्ष 2015-16 का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया। यह बजट 27, 75,89,786 रुपये के बीच है। इस बजट में बुंदेलखंड का खास खयाल रखा गया है।
विज्ञापन


साथ ही लखनऊ मेट्रो के लिए अतिरिक्त पैसा दिया जा रहा है। इस बजट में सीएम अखिलेश ने सूखा राहत के लिए 907 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। वहीं उदय योजना के लिए यूपीपीसीएल को 6652 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। राज्य डिजास्टर रिस्पांस फंड के लिए 90 करोड़ रुपए देने की घोषणा हुई।

सूत्रों ने बताया कि दूसरा अनुपूरक बजट सरकार तात्कालिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए लाई है। प्रदेश सरकार को केंद्र से ओलावृष्टि व सूखा प्रभावित किसानों की मदद के लिए सहायता मिल चुकी है।
विज्ञापन



सहकारी बैंकों को लाइसेंस देने के लिए होंगे जरूरी प्रावधान

बिजली कंपनियों के बकाया का करीब 35 हजार करोड़ रुपये का बांड जारी करते हुए ऋणों का अधिग्रहण करना है। ‘उदय’ योजना के अंतर्गत केंद्र ने प्रदेश के लिए विशेष रूप से अतिरिक्त ऋण सीमा मंजूर की है।

चालू वित्तीय वर्ष में करीब 24 हजार करोड़ का बजटीय प्रावधान कर सरकार अगले वित्त वर्ष के लिए इस सीमा का अतिरिक्त बजट जुटा सकेगी। सहकारी बैंकों को लाइसेंस देने के लिए भी जरूरी बजट के प्रावधान की तैयारी है।
विज्ञापन

संगीत नाटक अकादमी को संवारने के लिए मांगे 2.72 करोड़

उप्र संगीत नाटक अकादमी के पुरस्कारों को बांटने की कवायद फिर शुरू होती दिख रही है। बीते दिनों अकादमी के अध्यक्ष ने रुके हुए पुरस्कारों समेत कई अन्य कामों के लिए सरकार से 2.72 करोड़ का अनुपूरक बजट मांगा है।

2003 से 2008 तक के घोषित अकादमी पुरस्कार देने के लिए 60 लाख रुपये से अधिक की जरूरत है। हर जनपद में लोक कलाओं के प्रदर्शन के लिए 75 लाख रुपये चाहिए। छह अन्य मदों के लिए भी बजट की मांग हुई है।

इसमें मरम्मत समेत कई कार्य शामिल हैं। अकादमी के अध्यक्ष अच्छेलाल सोनी ने बताया कि कैंपस में कैंटीन और कॉफी शॉप भी खोली जानी है।

अकादमी के अध्यक्ष ने सरकार से मांगा अनुपूरक बजट
•पूरे प्रदेश में लोक कलाओं, नाटकों, कठपुतली और अन्य दृश्य कलाओं के प्रदर्शन पर व्यय के लिए 75 लाख रुपये। यानी, हर जनपद के लिए एक लाख
•छह वर्षों के अकादमी पुरस्कार बांटने के लिए 60.20 लाख
•अकादमी की क्षतिग्रस्त दीवार बनाने के लिए30 लाख
•वाल्मीकि व संत गाडगे जी प्रेक्षागृह में लाइट साउंड, स्टेज व कुर्सियों की मरम्मत के लिए22 लाख
•गेस्ट हाउस की मरम्मत पर व्यय 35 लाख
•अकादमी के अध्यक्ष व सचिव के लिए वाहन पर खर्च 35 लाख
•प्रेक्षागृह के सामने सुधार कार्य के लिए 15 लाख

कलाकारों को रुके हुए पुरस्कार दिए जा सकें और सूबे भर में प्रदर्शन के माध्यम से जनता तक लोक कला पहुंचे इन सबके लिए अनुपूरक बजट मांगा है। इसके अलावा अकादमी के दोनों हॉल को नया लुक देना है। साउंड रिकॉर्डिंग आदि के लिए भी प्रस्ताव भेजे गए हैं।
अच्छेलाल सोनी, अध्यक्ष, उप्र संगीत नाटक अकादमी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें