फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए यूपी में आए हैं किसके अच्छे दिन?

Mon, 02 Mar 2015 12:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2015-16 के लिए आए बजट पर केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जिनके अच्छे दिन पहले से थे, उनके और अच्छे दिन आ गए। जिनको उम्मीद थी कि अच्छे दिन आएंगे, उनके कब अच्छे दिन आएंगे, पता नहीं।
विज्ञापन


इसके अलावा अखिलेश ने लखनऊ में साइकिल ट्रैक के उद्घाटन पर कहा, साइकिल और राजनीति एक बार सीख लें तो कभी भूल नहीं सकते। हां, बैलेंस तो बनाना ही पड़ता है। साइकिल में भी राजनीति की तरह बैलेंस जरूरी है।'

उन्होंने राजधानी के साथ आगरा में भी साइकिल ट्रैक बनवाने का ऐलान किया। कहा, पर्यावरणीय मंजूरी मिली तो चंबल के किनारे-किनारे आगरा से लॉयन सफारी तक भी साइकिल ट्रैक बनवाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पर शहर के चार साइकिल ट्रैकों के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। सीएम ने रिमझिम बारिश के बीच कालिदास मार्ग पर बने ट्रैक पर साइकिल चलाकर इसका शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा, साइकिल ट्रैक हर जगह संभव नहीं है लेकिन जहां सड़क चौड़ी होगी और सुविधाजनक होगा, ट्रैक बनवाए जाएंगे। साइकिल को पार्ट ऑफ डवलपमेंट बनाया जाएगा। इसे प्लानिंग से जोड़ा जाएगा। इसे हर वर्ग के लोग चलाते हैं।

40 लाख रुपये प्रतिकिलोमीटर आ रही लागत

अखिलेश ने कहा कि साइकिल चलाने से लोग स्वस्थ रहते हैं, टेढ़े नहीं होते और घुटने का रोग नहीं होता। यादव ने शहर में साइकिल चलाने वालों के एक सर्वे का हवाला देते हुए बताया कि अकेले सुल्तानपुर रोड पर 3500 लोग रोज साइकिल से आते हैं।

उन्होंने दिल्ली में समावेशी विकास पर हुई कार्यशाला की चर्चा करते हुए कहा, वहां भी साइकिल को बढ़ावा देने की जरूरत बताई गई।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राजधानी में जनेश्वर मिश्र पार्क में भी साइकिल ट्रैक बन रहा है। गोमती के किनारे भी इसे बनवाने पर विचार किया जाएगा। ट्रैक बनवाने में यह ध्यान दिया जा रहा है कि कम से कम पेड़ कटवाना पड़े।

ये साइकिल ट्रैक 40 लाख प्रति किमी. की लागत से बन रहे हैं। इस मौके पर मंत्री राजेंद्र चौधरी, राज्यमंत्री अभिषेक मिश्र, प्रमुख सचिव लोक निर्माण किशन सिंह अटोरिया व प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल आदि मौजूद थे।

इन साइकिल ट्रैक का किया शुभारंभ
विक्रमादित्य मार्ग--2.24 किमी.
कालिदास मार्ग--0.73 किमी.
लोहियापथ से लामार्टीनियर--0.88 किमी.
विक्रमादित्य मार्ग से लामार्टीनियर--.71 किमी.
विज्ञापन

बजट में यूपी की उपेक्षा पर कुछ नहीं कहा

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्रीय बजट पर बैलेंस प्रतिक्रिया दी है। कहा, जिनके अच्छे दिन पहले से थे, उनके और अच्छे दिन आ गए। जिनको उम्मीद थी कि अच्छे दिन आएंगे, उनके कब अच्छे दिन आएंगे, पता नहीं।

केंद्रीय बजट में यूपी की उपेक्षा के सवाल का सीएम ने सीधा जवाब नहीं दिया। कहा, हमने प्रदेश के सभी सांसदों को पत्र लिखा है कि वे प्रदेश के विकास को लेकर केंद्र पर दबाव बनाएं।

स्वाइन फ्लू के लिए वार्ड में बढ़ेंगे बेड
मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्वाइन फ्लू को लेकर प्रदेश के अस्पतालों में मुकम्मल इंतजाम हैं। वार्डों में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कराई जाएगी।

अस्पतालों में बेड की कमी से जुड़े सवाल पर कहा, स्वाइन फ्लू को लेकर पैनिक क्रिएट नहीं किया जाना चाहिए। इसके इलाज की मुकम्मल व्यवस्था है। मरीजों के पर्याप्त बेड की व्यवस्था न होने का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी व्यवस्था कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें