फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में अचानक थाने पहुंच गए CM योगी, देखिए कैसा था आलम

Thu, 23 Mar 2017 08:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 12
हजरतगंज कोतवाली में सीएम आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
यूपी के नए सीएम आद‌ित्यनाथ योगी गुरुवार सुबह अचानक हजरतगंज कोतवाली का न‌िरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने व्यवस्था देखी, फाइलें देखीं और मह‌िला पुल‌िसकर्म‌ियों से भी हालचाल ल‌िए। देखें तस्वीरें...

 
विज्ञापन

2 of 12
आद‌ित्यनाथ
सीएम के साथ डीजीपी जावीद अहमद और एसएसपी मंज‌िल सैनी भी मौजूद रहीं। बता दें क‌ि चुनाव के वक्त बीजेपी ने सपा सरकार पर आरोप लगाया था क‌ि यूपी में थानों से सपा के कार्यालय चलते हैं। ​प्रधानमंत्री मोदी और अम‌ित शाह ने कई जनसभाओं में कहा था क‌ि थानों में पुल‌िस कम सपा के गुंडे बैठे म‌िलते हैं। अब भाजपा सरकार के आते ही मुख्यमंत्री एक्शन में हैं।
विज्ञापन

3 of 12
सीएम योगी
सीएम ने आज हजरतगंज कोतवाली पहुंचकर कार्रवाइयों के बारे में जानकारी ली फ‌िर मह‌िला थाने भी गए। सीएम ने पानी की व्यवस्था देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा क‌ि प्रदेश में अब कानून का राज लागू होगा।

 

4 of 12
यूपी सीएम आद‌ित्यनाथ
सीएम ने पु‌ल‌िसवालों से कार्यप्रणाली की बी जानकारी ली।  सीओ ऑफ‌िस के राजकुमार और ईश्वर प्रसाद त‌िवारी से पूछा क‌ि कोर्ट में एफआईआर कैसे जाती है। सीएम ने कहा, ये पहला न‌िरीक्षण है आख‌िरी नहीं। यूपी में कानून का राज स्थाप‌ित हो इस द‌िशा में प्रयास क‌िए जाएंगे और न‌िश्च‌ित तौर पर बदलाव द‌िखाई देगा। 
विज्ञापन

5 of 12
मह‌िला पुल‌िस
वहीं सीएम के जाने के बाद मह‌िला पुल‌िसकर्म‌ियों ने खुशी जताई और कहा, पहली बार क‌िसी सीएम ने हमारा हाल पूछा, हौसला बढ़ गया।
विज्ञापन

6 of 12
इस दौरान सीएम आदित्यनाथ के साथ डीजीपी जावीद अहमद व लखनऊ की एसएसपी मंजिल सैनी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

7 of 12
कोतवाली में मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों से बात की और चुस्त-दुरुस्त रहने को कहा।

8 of 12
गौरतलब है कि कानून-व्यवस्‍था के मुद्दे पर सत्ता में आई भाजपा पर यूपी में अपराधियों पर अंकुश लगाने का भारी दबाव है।

9 of 12
इसके पहले जब सीएम के कोतवाली में आने की बात पता चली तो पुलिसकर्मी हरकत में आ गए।

10 of 12
एक कर्मचारी खुद ही अपने कमरे की सफाई में जुट गया।

11 of 12
कोतवाली में सीएम आदित्यनाथ को देखने के लिए बाहर भीड़ लग गई।
विज्ञापन

12 of 12
कोतवाली से निकलते सीएम आदित्यनाथ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें