मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रियों ने विभाग अलॉट होते ही काम शुरू कर दिया है। जानिए, किस तरह पिछली सरकार से अलग हैं योगी सरकार।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
योगी आदित्यनाथ
1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पास गृह मंत्रालय समेत 37 मंत्रालय रखे हैं, जबकि अखिलेश ने अपने पास 50 मंत्रालय रखे थे।
विज्ञापन
3 of 8
yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
2. 2012 में अखिलेश के कार्यकाल में यूपी में कोई उपमुख्यमंत्री नहीं थे, जबकि योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में यूपी में दो उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मोर्य बनाए गए हैं।
4 of 8
yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
3. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के साथ 19 मंत्रियों ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली थी। इसके अलावा 29 राज्यमंत्री बनाए गए थे, जबकि योगी आदित्यनाथ के साथ मंत्रिपरिषद में 22 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, 13 राज्यमंत्री शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 8
याेगी अादित्यनाथ, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
4- अखिलेश के पहले मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों में से कोई महिलामंत्री नहीं थीं, जबकि योगी मंत्रिमंडल में रीता बहुगुणा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं, अनुपमा जायसवाल और स्वाति सिंह को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। गुलाबो देवी और अर्चाना पांडेय को राज्यमंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
6 of 8
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : SELF
5- अखिलेश के पहले मंत्रिमंडल में शामिल सभी मंत्री चुनाव जीतकर ही सदन में पहुंचे थे, जबकि अखिलेश पहले से एमएलसी थे। वहीं, योगी मंत्रिमंडल में खुद सीएम समेत पांच मंत्री किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। इनमें मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ योगी, दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य व दिनेश शर्मा तथा मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व मोहसिन रजा किसी सदन के सदस्य नहीं है।
विज्ञापन
7 of 8
Yogi Adityanath
6- पिछली अखिलेश यादव सरकार में राजधानी से तीन मंत्री बनाए गए थे। इनमें दो कैबिनेट और एक राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार थे। हालांकि इन सभी को पहले राज्यमंत्री ही बनाया गया था बाद में तरक्की देकर कैबिनेट किया गया। संभवत: यह पहला मौका है, जब योगी की कैबिनेट में राजधानी से सात मंत्रियों को शामिल किया गया है।
7- पिछली सरकार में एक अदद मंत्री पद के लिए तरस रहे बुंदेलखंड को दो मंत्री देकर संतुष्ट करने की कोशिश की गई है। बुंदेलखंड से शामिल किए गए दो मंत्रियों में एक ललितपुर की महरौनी सीट से मनोहर लाल उर्फ मन्नू कोरी ही विधायक हैं। दूसरे चेहरे स्वतंत्रदेव सिंह पार्टी के प्रदेश महामंत्री हैं और विधान परिषद के सदस्य रहे हैं।