फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आयकर छापे में मिले करोड़ों की कमीशनखोरी के सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मेडिकल उपकरणों की आपूर्ति करने वाले पीओसीटी साइंस हाउस ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा बुधवार को भी जारी रहा। गोमतीनगर स्थित कंपनी संचालक के आवास गर्ग हाउस की जांच के दौरान टीम आलीशान परिसर और 100 से ज्यादा नौकरों की फौज देखकर दंग रह गई। इसके बाद कई अन्य अधिकारियों को भी जांच में शामिल करने के लिए बुला लिया गया। सूत्रों की मानें तो जांच के दौरान करोड़ों रुपये की कमीशनखोरी के सुराग मिले हैं।
विज्ञापन

दरअसल, आयकर विभाग के अधिकारियों को कई ऐसे कच्चे बही-खाते मिले हैं जिनमें सरकारी अधिकारियों को लाखों रुपये देने का ब्योरा है। आयकर विभाग की टीम पता लगा रही है कि ये अधिकारी कब और कहां पर तैनात रहे हैं। कंपनी के खातों से कई बार लाखों रुपये नकदी निकाले जाने के सुराग मिलने के बाद गहनता से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों को शक है कि यह रकम बतौर कमीशन अफसरों को बांटी गई है। फिलहाल आयकर विभाग ने कंपनी के ठिकानों से हुई बरामदगी के बारे में खुलासा नहीं किया है। बता दें कि आयकर विभाग की भोपाल यूनिट ने मंगलवार को भोपाल, मुंबई, इंदौर और लखनऊ समेत कंपनी के देश भर के 30 से अधिक ठिकानों पर छापा मारा था। टीम राजधानी के ट्रांसपोर्टनगर और गोमतीनगर स्थित ठिकानों को खंगाल रही है। अधिकारियों के मुताबिक छापे की कार्रवाई बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी।

जितेंद्र और सौरभ कई कंपनियों में निदेशक
अधिकारियों के मुताबिक कंपनी संचालक जितेंद्र तिवारी सात और सौरभ गर्ग एक दर्जन से अधिक कंपनियों के निदेशक हैं। जितेंद्र की जीवन उदय फाउंडेशन कंपनी भी है। आयकर विभाग यह पता लगा रहा है कि ये मेडिकल के कारोबार में सक्रिय हैं अथवा बोगस इंट्री लेने के लिए शेल कंपनियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें