फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बादलों की बढ़ेगी आवाजाही, बदलेगा माैसम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। प्रदेश में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार को राजधानी के आसमान में बादलों की आवाजाही रहने की संभावना है, जबकि रविवार को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस बदलाव से अगले दो दिनों में दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन



आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बादल और तेज हवाओं के कारण तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है। इससे सुबह और शाम का मौसम अपेक्षाकृत सुहाना बना रह सकता है।



शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो लगभग स्थिर रहा। वहीं न्यूनतम तापमान मामूली गिरावट के साथ 19 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन




लालबाग की हवा हुई खराब

शुक्रवार को लखनऊ के लालबाग में वायुगुणवत्ता सूचकांक 232 यानी ऑरेंज श्रेणी में पहुंच गया। वहीं अलीगंज, तालकटोरा, कुकरैल और गोमतीनगर की हवा पीली श्रेणी में रही। सिर्फ बीबीएयू के वायु गुणवत्ता मापक स्टेशन पर हवा हरे श्रेणी में दर्ज हुई।
विज्ञापन




बीबीएयू- 78 - हरा - अच्छा

लालबाग- 232 - ऑरेंज- खराब

अलीगंज - 175 - पीला- औसत

तालकटोरा- 166- पीला- औसत

गोमतीनगर- 149 - पीला- औसत

कुकरैल- 104 - पीला - औसत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें