फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बादलों की सक्रियता बढ़ी, आज लखनऊ में बारिश के आसार

विज्ञापन
हजरतगंज में धूप से बचने की को​शिश करतीं युवतियां।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। राजधानी के माैसम में बदलाव की आहट है। माैसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को लखनऊ में हल्की से मध्यम बारिश के संकेत हैं। बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रह सकता है। करीब आठ दिन बाद बुधवार को बादलों की सक्रियता भी बढ़ी नजर आई।



बुधवार को दोपहर में हजरतगंज, डालीबाग, महानगर, आलमबाग, मोहनलालगंज इलाकों में छिटपुट फुहारें पड़ीं। अलग-अलग इलाके में 10 से 30 मिनट चली इस बारिश से माैसम की तल्खी में कमी आई और अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रही। छिटपुट बारिश के बावजूद उमस भरी गर्मी ने पूरे दिन लोगों को परेशान किया। अमाैसी में भी छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से बृहस्पतिवार व शुक्रवार को लखनऊ में दोबारा अच्छी बारिश की परिस्थितियां बन सकती हैं। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें