स्वास्थ्य विभाग में लिपकीय संवर्ग में अनिवार्य सेवानिवृत्ति की तैयारी शुरू कर दी गई है। निदेशक प्रशासन (आईएएस) डॉ. पूजा पांडेय ने मंगलवार को कर्मचारियों की स्क्रीनिंग के लिए चार सदस्यीय एक कमेटी बनाई है।
इसमें अपर निदेशक प्रशासन को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि संयुक्त निदेशक कार्मिक, संयुक्त निदेशक मुख्यालय परिधिगत और वरिष्ठ लेखाधिकारी सदस्य बनाए गए हैं।
यह कमेटी लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों की सेवाओं में दक्षता सुनिश्चित करने के लिए 50 वर्ष से अधिक आयु के कार्मिकों की स्क्रीनिंग करेगी।
इसके बाद अपनी रिपोर्ट नियुक्ति प्राधिकारी को सौंपेगी। निदेशक प्रशासन के इस निर्देश से कर्मचारियों में रोष है।