फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में स्वच्छता अभियान: शिक्षिकाएं बोलीं, परिसर में शराब पीते हैं लोग तो डीएम ने दिया ये आदेश

Sun, 08 Jul 2018 06:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
स्कूलों में निरीक्षण करते डीएम डीएम कौशल राज शर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ के स्कूलों में डीएम कौशल राज शर्मा के आदेश पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसके तहत डीएम ने खुद जाकर स्कूलों का निरीक्षण किया और समस्याओं के तुरंत निपटारे का आदेश दिया। रविवार को सुबह 8 से 10 बजे तक चले स्वच्छता अभियान में स्कूलों के अंदर व बाहर सफाई की गई। इस दौरान डीएम ने घसियारी मंडी, नरही और जियामऊ के स्कूलों का भ्रमण किया। उनके साथ नगर आयुक्त व बेसिक शिक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


उन्होंने आदेश दिया कि हर ये अभियान हर 15 दिन में चलाया जाएगा। जिसमें श्रमदान के लिए अध्यापकों व अन्य लोगों को जोड़ा जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को चले अभियान में जिले के 180 प्राथमिक विद्यालयों व 54 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में साफ-सफाई की गई।

निरीक्षण में मिली ये शिकायतें
निरीक्षण में घसियारी मंडी के प्राथमिक विद्यालय में बगल में कूड़ाघर होने के कारण गंदगी रहने और परिसर का हैंडपाइप खराब होने की शिकायत मिली। जिस पर डीएम ने नगर निगम को तुरंत कूड़ाघर हटाने और बोरिंग कर पानी की टंकी लगाने का आदेश दिया। परिसर में उचित बिजली व्यवस्था और छत की टीन जर्जर होने की जानकारी मिलने पर डीएम ने तुरंत नई टीन लगाने व बिजली व्यवस्था सुधारने का आदेश दिया।
विज्ञापन


हैंडपंप में गंदा पानी तो शौचालय में नल नहीं
नरही में प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में पाया गया कि टॉयलेट की जालियां खराब हैं और इसमें नल भी नहीं है। परिसर में लगे हैंडपंप में भी गंदा पानी आता है। जिस पर डीएम ने बोरिंग कराकर पानी की व्यवस्था सुधारने और विद्यालय में लगी झाड़ियों की तुरंत सफाई करने का आदेश दिया। उन्होंने परिसर में शौचालय के निर्माण का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन

जर्जर स्थिति में मिला विद्यालय का कमरा

- फोटो : amar ujala
प्राथमिक विद्यालय जियामऊ के निरीक्षण में कई अव्यवस्थाएं मिली। यहां का हैंडपंप खराब था और पेड़ों की छटाई भी काफी समय से नहीं की गई थी। साथ ही परिसर का एक कमरा जर्जर हालत में था। डीएम ने कमरे को गिराकर पुन: निर्माण कराने सहित हैंडपंप ठीक कराने और पेड़ों की कटाई का आदेश दिया।

शिक्षिकाओं ने डीएम को बताया कि बाउंड्री वाल न होने से रात में परिसर के अंदर आकर लोग शराब पीते हैं और गंदगी फैलाते हैं। जिस पर डीएम ने बाउंड्री वाल बनाकर चैनल लगाने का आदेश दिया।

वहीं, जियामऊ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण में परिसर में जलभराव की समस्या मिली जिस पर डीएम ने परिसर में सही जल निकासी की व्यवस्था किए जाने और बेहतर वाटर सप्लाई प्रबंध जल्द से जल्द किए जाने का आदेश दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें