फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार शोरूम से सफाई कर्मी ने चुराए सीपीयू और यूपीएस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज में अशोक मार्ग स्थित टाटा के गोल्ड रश सेल्स एंड सर्विसेज शोरूम के अकाउंट हेड अंकुर श्रीवास्तव ने सफाई कर्मी पर छह सीपीयू और छह यूपीएस चुराने का आरोप लगाया है। उन्होंने शनिवार को हजरतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अंकुर ने बताया कि हुसैनगंज के उदयगंज का रहने वाला कृष्णा काफी समय से शोरूम में काम कर रहा है। आरोप है कि दस नवंबर से 12 नवंबर तक कृष्णा ने शोरूम से सीपीयू और यूपीएस चुरा लिए। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। अंकुर के मुताबिक सीपीयू में दस साल से अधिक का बही खाता, ग्राहकों का डेटा बैलेंस शीट, आयकर रिटर्न और ऑडिट संग्रहित था। आरोपी की इस हरकत के कारण कंपनी को काफी नुकसान हुआ है। एसीपी हजरतगंज अभिषेक पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें