फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: सैलरी न मिलने पर सफाईकर्मियों का अनोखा प्रदर्शन, नगर निगम कार्यालय पर जड़ा ताला और अंदर कूड़ा भर दिया

Tue, 11 Mar 2025 03:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के नगर निगम जोन 5 में वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए कार्यालय के मुख्यद्वार पर कूड़े का ढेर लगा दिया।
विज्ञापन
गेट के पास लगाया कूड़े का ढेर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के नगर निगम जोन 5 में वेतन न मिलने और वेतन में कटौती होने से नाराज सफाईकर्मचारियों ने जोन कार्यालय में ताला लगा दिया और गेट पर कूड़े का ढेर लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। सफाईकर्मचारियों का कहना है कि ठेकेदार समय पर वेतन नहीं दे रहे हैं और वेतन में कटौती कर रहे हैं। वेतन न मिलने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं, जोन 5 के अफसर मौके से गायब हैं।

विज्ञापन


नगर निगम जोन पांच के जोनल अधिकारी नंदकिशोर ने बताया कि सैलरी को लेकर सफाईकर्मी प्रदर्शन कर रहे हैं। अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही मामले का निस्तारण कराया जाएगा।

वहीं, सफाईकर्मचारियों का कहना है कि उन्हें समय पर पूरा वेतन नहीं दिया जा रहा है। इससे घर चलाना मुश्किल हो रहा है। सभी कर्मचारी लायन एनवायरनमेंट कंपनी में कार्यरत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें