फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ अयोध्या अभियान: घर के सामने कूड़ा मिला तो होगी कार्रवाई, जुर्माना लगाया जाएगा

Thu, 04 Jan 2024 08:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अयोध्या जोन के 12 वार्डों में अब दिन में तीन बार सफाई होगी और घरों के बाहर कूड़ा मिलने पर कार्रवाई होने के साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
अयोध्या में सफाई अभियान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

30 दिसंबर को अयोध्या आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या को दुनिया की सबसे स्वच्छ नगरी बनाने का आह्वान किया था। अमर उजाला ने इसे मुहिम की तरह लिया और जनता व जनप्रतिनिधियों को एकजुट करने का प्रयास किया।

विज्ञापन


नतीजा ये रहा कि तीन जनवरी को अशोक सिंघल नगर वार्ड से व्यापक अभियान चलाया गया जिसमें अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी और अयोध्या जोन के 12 पार्षद शामिल रहे।

इस दौरान शामिल हुए करीब 1500 सफाईकर्मियों ने अयोध्या जोन के वार्डों की गली-गली में सफाई अभियान चलाया।

महापौर ने घोषणा कर दी कि अयोध्या जोन के 12 वार्डों में अब दिन में तीन बार सफाई होगी। वहीं, किसी के घर के सामने कूड़ा मिलता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें