खादी ग्रामोद्योग भवन में माटी कला महोत्सव के उद्घाटन के बाद मंत्री राकेश सचान ने स्टॉलों का जाय
लखनऊ। डालीबाग स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन में दस दिवसीय माटी कला महोत्सव का शुक्रवार को खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड के गठन के बाद से चीनी मिट्टी के बाजार का सफाया हुआ है। मंत्री ने नवीन माटी कला पोर्टल और ई वेरिफिकेशन मोबाइल एप का लोकार्पण किया। उन्होंने मेले में लगी 50 दुकानों का जायजा लिया।
राकेश सचान की ओर से अपील की गई कि मिट्टी के उत्पाद खरीदकर माटी के कारीगरों का हौसला बढ़ाएं। बोर्ड ने अब तक 48,048 कारीगर परिवारों की पहचान कर 37,190 को मिट्टी की खोदाई के लिए पट्टा दिया है। अब तक 15,932 विद्युत चालित चाक और 375 पगमिल मशीनें बांटी गई हैं। 603 जोड़ी पीओपी डाई, 31 पेंटिंग मशीनें और 81 दिया मशीनें कारीगरों को दी गई हैं।
राकेश सचान ने 10 कारीगरों को मुफ्त इलेक्ट्रिक चाक, दो कारीगरों को पगमिल मशीन और दो लाभार्थियों को बैंकों से मिले कर्ज के चेक दिए। माटी कला बोर्ड के महाप्रबंधक शिशिर सिंह, खादी एवं ग्रामोद्योग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर संजय कुमार पांडेय, लक्ष्मीकांत नाग व इशिता भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
खादी ग्रामोद्योग भवन में माटी कला महोत्सव के उद्घाटन के बाद मंत्री राकेश सचान ने स्टॉलों का जाय
खादी ग्रामोद्योग भवन में माटी कला महोत्सव के उद्घाटन के बाद मंत्री राकेश सचान ने स्टॉलों का जाय