फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जेपीएनआईसी का रास्ता किया गया बंद, टीन व बैरियर लगाए गए

विज्ञापन
जेपीएनआईसी का रास्ता किया गया बंद, टीन व बैरियर लगाए गए।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित जयप्रकाश इंटरनेशनल सेंटर जेपीएनआईसी हर साल की तरह एक बार फिर चर्चा में है। शुक्रवार रात अचानक जेपीएनआईसी के गेट को टीन की चादर से बंद कर भारी संख्या में पुलिस ने बैरियर खड़ कर दिए। शनिवार को जय प्रकाश नारायण की जयंती पर सपा मुखिया अखिलेश यादव के वहां पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


हर साल की तरह इस बार भी जयप्रकाश की जयंती से पहले जेपीएनआईसी के बाहर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई। रात करीब 10 बजे के आसपास गेट को टीन की चादर से सील कर दिया। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बैरियर को जेपीएनआईसी के बाहर लगाकर रास्ते को ब्लाक कर दिया गया। पुलिस के सूत्र बताते है कि ऐसा शनिवार को जय नारायण की जयंती पर सपा मुखिया अखिलेश यादव के आने की संभावना के चलते किया गया। पिछले साल अखिलेश यादव अचानक जय प्रकाश नारायण की जयंती से एक दिन पहले रात को अचानक जेपीएनआईसी पहुंच गए थे। इस संबंध में एडीसीपी पूर्वी अमित कुमावत का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। बैरियरों को कानून-व्यवस्था के मद्देनजर रखा गया है।

जेपीएनआईसी का रास्ता किया गया बंद, टीन व बैरियर लगाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें