फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर के साथ दिया था क्लैट, अनंत ने फिर भी किया यूपी टॉप

Wed, 20 May 2015 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
देश भर में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में दाखिले के लिए आयोजित हुए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) में राजधानी के अनंत खन्ना ने यूपी में टॉप और देश भर में छठा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


गोमतीनगर के विश्वास खंड में रहने वाले अनंत खन्ना का कहना है कि बचपन से ही वह डिबेट में हिस्सा लेते आए हैं और इसमें उनका प्रदर्शन हमेशा अच्छा रहा है।

ला-मार्टीनियर कॉलेज से इस साल 94 प्रतिशत अंक हासिल कर इंटरमीडिएट पास करने वाले अनंत खन्ना कहते हैं कि मेरी तर्क क्षमता काफी अच्छी है और इसीलिए मैनें फैसला किया कि मैं ज्यूडिशरी में जाऊंगा।

अब अच्छी वकालत करके मैं गरीब लोगों को न्याय दिलवाऊंगा। उनका कहना है कि अपने खुद के नोट्स उन्होंने तैयार किए और मॉक टेस्ट लेकर अपनी तैयारी को परखा। टाइम मैनेजमेंट पर खासा जोर दिया और फिर पहली ही बार में मैदान मार लिया।
विज्ञापन


अनंत खन्ना कहते हैं कि उन्हें लॉ-मार्टीनियर कॉलेज की ओर से डिबेट कम्प्टीशन में हिस्सा लेने के तमाम अवसर मिले। बचपन से ही डिबेट करना मुझे बहुत अच्छा लगता था। अनंत खन्ना के पिता रोहित खन्ना एलडीए में अधिकारी हैं।
विज्ञापन

दोनों चीजों को ऐसे किया मैनेज अनंत ने

इनकी मां रश्मि खन्ना अपने बेटे की सफलता पर बहुत खुश हैं वह कहती हैं कि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि उनका बेटा अच्छा प्रदर्शन करेगा।

अनंत कहते हैं कि इंटरमीडिएट का एग्जाम देने के साथ ही जब उन्होंने अपने माता-पिता से पूछा कि वह लॉ की पढ़ाई कर अपना कॅरिअर संवारना चाहते हैं तो उन्होंने हमें पूरा सपोर्ट दिया। अनंत का कहना है कि उन्होंने हमेशा कॉन्सेप्ट समझने पर जोर दिया।

अनंत खन्ना ने बताया कि उन्होंने खुद अपने नोट्स तैयार किए और टीचर्स का पूरा सपोर्ट लिया। क्योंकि लॉ का क्षेत्र उनके लिए अभी नया है इसलिए उन्होंने शिक्षकों की पूरी मदद ली। जो भी नोट्स तैयार किए उसका मॉक टेस्ट लेकर अपनी तैयारी परखी।

एग्जॉम रूम में यही टाइम मैनेजमेंट उनके बहुत काम आया। वह कहते हैं कि जो सफलता उन्हें मिली है वह उनके टाइम मैनेजमेंट की ही देन है। उनका कहना है कि आप अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसे पाने के लिए अपनी अच्छी तैयारी करें। हमेशा अपनी कमियों को पहचान कर उन्हें दूर करें की कोशिश करें उसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें