फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के लालच में आठवीं के छात्र की शादी!

Fri, 01 May 2015 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के एक प्रतिष्ठित स्कूल में आठवीं के छात्र अजय (परिवर्तित नाम) का भविष्य दांव पर लगने से बाल-बाल बचा।
विज्ञापन


संपत्ति के लालच में उसकी पढ़ाई और कॅरिअर को किनारे रख आठवीं की ही एक छात्रा से उसका विवाह कराने को माता-पिता उसे सीतापुर के एक गांव ले गए थे।

उसने विरोध किया तो चुप करा दिया गया। लेकिन प्रशासन की सख्ती और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रियता की वजह से शादी समय रहते ही रोक ली गई। पुलिस ने छात्र और छात्रा के पिता को जेल में डाल दिया। गुरुवार को उनकी जमानत हुई।

सीतापुर के एक गांव की नाबालिग लड़की से होने जा रहे इस विवाह की जानकारी लोगों को हुई तो उन्होंने सामाजिक संगठन साझी दुनिया को सूचित किया।

संस्थान की संस्थापक व सचिव डॉ. रूपरेखा वर्मा ने बताया कि शादी 29 अप्रैल को होनी थी। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से संपर्क किया और इसे रुकवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को पिता को हवालात में डाला

बताया कि सूचना देने वालों के मुताबिक बच्चे को कमरे में बंद कर रखा गया था। शादी में एक ही दिन बचा था, लेकिन प्रशासन तुरंत हरकत में आया।

सिधौली एसडीएम सुरेश सोनी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और बाल विवाह को रुकवाया। पुलिस ने लड़के और लड़की दोनों के पिता को हिरासत में लेकर हवालात में डाल दिया।

गुरुवार को दोनों की जमानत हुई। बाद में दोनों बच्चों के बालिग होने तक उनकी शादी नहीं करने के लिए राजी हुए।

अजय मां-पिता की इकलौती संतान है। यह शादी जायदाद के लालच में की जा रही थी। लड़की के पिता की संपत्ति का कुछ हिस्सा अजय के परिवार को मिल जाता। संपत्ति के लालच में बच्चों के भविष्य को दांव पर लगाया जा रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें