फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन को लेकर दो समुदाय में पथराव, तीन घायल

Sun, 21 Oct 2018 11:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिसबल
विज्ञापन

कटरा बाजार थाना क्षेत्र के बराव गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में निन्दूरा के टिकौली गांव में रास्ते का विवाद रविवार की सुबह और बढ गया। दो समुदायों के बीच रास्ते के विवाद में शनिवार की आधीरात को पथराव हुआ, डीएम व सीओ समेत पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और लोगों को हटाने के बाद प्रतिमा को कब्जे में लेकर विसर्जित कर दिया।

विज्ञापन


रविवार की सुबह इससे हालात और बेकाबू हो गए। बरांव समेत कई गांव के लोग सड़कों पर उतर आए, जाम करने के साथ ही उपद्रव करने लगे। एक सरकारी बस को क्षतिग्रस्त कर दिया और दो बाइक को आग के हवाले कर दिया।

हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ ही पीएसी व रैपिड एक्शन फोर्स तैनात किया। पूरे हालात संघर्ष के जैसा बना रहा। करनैलगंज के हुजूरपुर मार्ग पर लोगों ने जाम लगाकर जहां जिला प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की वहीं दूसरे समुदाय के विरुद्व गुस्से का इजहार भी किया। 
विज्ञापन


बरांव गांव की प्रतिमा विसर्जन के रास्ते को लेकर शनिवार की शाम को शुरु हुआ विवाद और बढ़ता गया। विसर्जन में करीब 19 प्रतिमाएं शामिल हो गईं इससे भीड़ भी बढ़ती चली गई। प्रतिमाओं को प्रशासन की ओर से विसर्जन कराए जाने से लोगों का आक्रोश बढ़ गया और लोग सड़कों पर उतर आए। 

गुस्से का आलम यह रहा है कि दो बाइकों को फूंक दिया गया साथ ही एक सरकारी बस को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। प्रशासन ने व्यवस्था बनाने के लिए लोगों को समझाने की कोशिश की। लोग अपनी प्रतिमाएं वापस मांग रहे हैं और पिटाई करने वालों के विरुद्व कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। विसर्जित कर दी गईं प्रतिमाओं को वापस मांगने से प्रशासन सकते में आ गया है और बीच का रास्ता निकाल रहा है।

लोगों का आरोप है कि सरयू घाट पर विसर्जन की बात कही जा रही है लेकिन वहां लोग देखने गए थे तो कोई प्रतिमा है ही नही। इसके अलावा पूरे विवाद से बरांव गांव के लोग दर्द से कराह रहे हैं। मौके पर शांति व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल के साथ अधिकारी तैनात हैं।

आरएएफ व पीएसी के जवान भी पहुंच गए हैं। आरएएफ को अभी करनैलगंज कस्बे में एक इंटर कालेज में रोका गया है। तीन टुकडियों में फोर्स को बांटकर रखा गया है। प्रशासन हालात सुधारने की कवायद में जुटा है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें