आरोप है कि दिनेश यादव की ओर से लाइसेंसी बंदूक व असलहे लहराए गए। इसकी खबर किसी ने पुलिस को दी। सूचना पाकर सीओ लहरपुर उदय प्रताप सिंह, तालगांव पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि अवधेश वर्मा व दूसरे पक्ष के दिनेश यादव, नरेश को हिरासत में लेकर कोतवाली लाई। दिनेश के परिवार के दो लाइसेंसी असलहे राइफल, बंदूक भी बरामद कर थाने लाई गई है। वहीं इस बारे में तालगांव इंस्पेक्टर रणवीर सिंह का कहना है कि इस मामले में किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भी रिपोर्ट भेजी जा रही है।