फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शराब के नशे में संघर्ष, आठ घायल

Thu, 04 Jun 2026 10:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगंज। क्षेत्र पचगवां में बुधवार देर रात शराब के नशे में हुई मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दलित उत्पीड़न सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


यह घटना बुधवार रात करीब 10 बजे गांव के पास सड़क पर हुई। आरोप है कि रामनारायण यादव शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। दलित परिवार के कृपा शंकर ने इसका विरोध किया, जिससे दोनों में विवाद हो गया। रामनारायण बाद में अपने परिवार के लोगों के साथ वापस आया। उसने लाठी-डंडों से कृपा शंकर के परिवार पर हमला कर दिया। इस मारपीट में कृपा शंकर की पत्नी शीला देवी, हरिशंकर, गीता देवी, अनुराग और मुकेश घायल हो गए। दूसरे पक्ष से रामनारायण, उनकी पत्नी संगीता और उर्मिला भी चोटिल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमवा कला पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
थाना प्रभारी श्रीपति मौर्य ने बताया कि दलित पक्ष के कृपा शंकर की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष के पांच आरोपियों के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। इसमें दलित उत्पीड़न अधिनियम की धाराएं भी शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें