फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: नर्तकियों के साथ डांस करने को लेकर मारपीट, फायरिंग का आरोप, दो घायल

Sat, 02 Mar 2024 03:41 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के एक गांव में नर्तकियों के साथ डांस करने को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान हुई फायरिंग में एक घायल हो गया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के देवा कोतवाली क्षेत्र की माती चौकी के टिकरिया गांव ने नर्तकियों के साथ डांस करने को लेकर डीजे संचालक और कुछ युवकों में विवाद हो गया। मारपीट के दौरान एक घायल हुआ तो ग्रामीणों ने युवकों को दौड़ा लिया।

विज्ञापन


आरोप है कि भाग रहे युवकों ने अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी जिसमे डीजे संचालक घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में लगी है। टिकरिया गांव में शुक्रवार को गया प्रसाद के पुत्र विनय यादव का तिलक समारोह था। गांव के ही आकाश रावत व रवि रावत डीजे बजा रहे थे। स्टेज पर नर्तकियां नृत्य कर रही थी।

आरोप है कि इस दौरान गांव के ही कन्हैया यादव अपने साथियों के साथ स्टेज पर चढ़कर नृत्य करने की कोशिश करने लगे। जिस पर डीजे संचालक आकाश व रवि ने उन्हें रोका। इसे लेकर दोनों में पहले कहासुनी फिर मारपीट शुरू हो गई जिसमें रवि के सिर पर चोट लग गई। यह देख  गांव के लोग भड़क गए। लोगों ने कन्हैया व उसमे साथियों को दौड़ा लिया। आरोप है कि भागते हुए  कन्हैया यादव और उसके साथियों ने अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी। जिसके छर्रे लगने से आकाश रावत के हाथ में चोट आई।
विज्ञापन


अफरातफरी के बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में किए। दोनो घायलों को चिकित्सीय परीक्षण और इलाज के लिए भेजा। एसएचओ देवा अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मारपीट हुई है। फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। चिकित्सक ने भी पुष्टि नहीं की है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें