फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: बरातियों-घरातियों ने मिलकर आधा दर्जन लोगों को पीटा, पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले गई

Mon, 25 Nov 2024 02:31 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, दोस्तपुर( सुल्तानपुर)

सार

सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में किसी बात को लेकर हुए विवाद में बरातियों-घरातियों ने मिलकर छह लोगों को पीट दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गंगापुर भुलिया में सभाराम निषाद की पौत्री की शादी रविवार को थी। बरात बेवाना, अंबेडकरनगर से आयी थी। गांव निवासी विशाल पांडे निमन्त्रण देने गया था तभी किसी बराती से झगड़ा हो गया।

विज्ञापन


बराती व घराती दोनों मिल कर विशाल पांडे को पीटने लगे। गुहार पर ज्यों ज्यों लोग दौडे़ उन्हें पीटने लगे। पिटाई से अखिलेश पांडे, बृजेश पांडे, राजेश पांडे, दिलीप दूबे, अमरजीत पांडे व विशाल पांडे को चोटें आयीं।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पांच लोगों को पकड़ कर थाने लाई। विशाल पांडे की तहरीर पर फूलचंद निषाद, सुनील निषाद, राज निषाद, सन्तोष निषाद, बलराम निषाद, विक्रम निषाद, अनुराग निषाद, संजय निषाद निवासी गंगापुर भुलिया व 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी पंडित तिवारी ने बताया कि घायल हुए लोगों का मुआयना कराकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें