फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: प्रॉपर्टी डीलर व उनके समर्थक भिड़े, पुलिस के सामने भी होती रही हाथापाई, पांच गिरफ्तार, दो जेल भेजे

Sun, 29 Oct 2023 06:26 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में प्रॉपर्टी डीलरों व उनके समर्थक आपस में भिड़ गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस के सामने भी हाथापाई होती रही। उनके पास से दूसरों के नाम दर्ज असलहे पाए गए।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी शहर कोतवाली के खमरिया जसमंडा गांव के पास शनिवार देर रात दो प्रॉपर्टी डीलरों व असलहों से लैस उनके समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस के पहुंचने पर भी हाथापाई चलती रही। मामला गंभीर देख पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने दो लोगों के पास से दूसरों के लाइसेंसी असलहे बरामद किए गए हैं। दूसरों के असलहे प्रयोग करने पर दो को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात खमरिया गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित प्लॉट पर दो प्रॉपर्टी डीलरों के बीच विवाद होने की सूचना मिली। गदिया चौकी इंचार्ज राकेश वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो उनके सामने भी मारपीट बंद नहीं हुई। सख्ती करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को दबोच लिया।

ये भी पढ़ें - केरल में बम धमाकों के बाद यूपी में हाईअलर्ट, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और केरल पुलिस से साधा संपर्क
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  सोशल मीडिया से इस तरह से बिक रहे हैं फर्जी टिकट, दलाल काउंटर पर आजमा रहे हैं ये ट्रिक
विज्ञापन


पुलिस ने एक पक्ष से लखनऊ के विक्रांतखंड गोमतीनगर निवासी अजीत कुमार सिंह, कमता चिनहट निवासी कनिष्क शाही, गोमती नगर विस्तार की अयोध्या कॉलोनी निवासी अतुल पांडेय को तो दूसरे पक्ष से विनम्रखंड गोमतीनगर निवासी विभोर कुमार चंद्र उर्फ राजन व अजय कुमार सिंह को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया है।

इस दौरान कनिष्क के पास से एक बंदूक व अतुल के पास से रायफल बरामद की गई है। बंदूक का लाइसेंस बस्ती जिले के शिवांगी नामक महिला के नाम पाया गया तो रायफल बस्ती के विनय कुमार के नाम दर्ज मिली। दूसरे का असलहा रखने के आरोप में पुलिस के कनिष्क व अतुल पर चौकी इंचार्ज राकेश वर्मा की तहरीर पर केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है। एसएचओ संजय मौर्य ने बताया कि इसमें अजीत कुमार व विभोर कुमार प्रापर्टी डीलर है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें