फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: नगरपालिका के कर अधिकारी को वकील ने मारा थप्पड़, कर्मचारी व अधिवक्ता भिड़े, बवाल

Sat, 15 Feb 2020 06:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
वकील के थप्पड़ मारने पर हुआ बवाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहराइच में नगरपालिका परिषद के एक कर अधिकारी व वकील में किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई जिस पर वकील ने अधिकारी को थप्पड़ जड़ दिया। जिससे नगर पालिका में हंगामा मच गया। वकील की हरकत से भड़के नगरपालिका परिषद कर्मचारी आमने-सामने आ गए। इस दौरान वहां पर कवरेज कर रहे पत्रकारों से भी अभद्रता हुई और उनके कपड़े फाड़ दिए गए।

विज्ञापन


उधर, कर्मचारियों ने भी नगरपालिका में तालाबंदी कर मार्ग पर कूड़े के वाहन व जेसीबी लगाकर जाम लगा दिया। नगर मजिस्ट्रेट ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर हालात संभालने की कोशिश की।

नगरपालिका परिषद बहराइच के टैक्स अधिकारी आशुतोष गुप्ता शनिवार की सुबह अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद पवन कुमार के कार्यालय में बैठे थे। दोनों के बीच वार्ता हो रही थी तभी अधिवक्ता कृष्ण कुमार एक साथी के साथ पहुंच कार्यालय पहुंच गए। बताया जा रहा है कि विरासत के एक मामले में पैसे मांगने का आरोप लगाकर उन्होंने टैक्स अधिकारी को थप्पड़ मार दिया। सभी कर्मचारी अचानक हुई घटना से आक्रोशित हो उठे। कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन शुरु कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पाकर नगर कोतवाल आरपी यादव कार्यालय पहुंचे। कर्मचारी केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर बड़ी संख्या वकील पहुंच गए। वकीलों से कर्मचारियों व सभासदों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। इसके बाद वकील बाहर आ गए। सभी ने हंगामा शुरु कर दिया। वकीलों ने मार्ग जामकर प्रदर्शन शुरु कर दिया। वकीलों के प्रदर्शन से हंगामे की स्थिति पैदा हो गई।

विज्ञापन

दोनों पक्षों ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया

उधर, नगरपालिका के कर्मचारियों ने वकीलों के हटते ही कूड़े के वाहन और जेसीबी लगाकर मार्ग जाम कर दिया। देर शाम तक वाहन लगे रहे। सूचना पाकर नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया। दोनों पक्षों ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।

मान-मनौव्वल के बाद हुआ समझौता
सूचना पाकर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट ने दोनों पक्षों को बुलाया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण मोहन श्रीवास्तव और महामंत्री रामपाल शुक्ला की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल, कर्मचारियों व चेयरमैन प्रतिनिधि के साथ बैठक हुई।

नगर मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी की अध्यक्षता में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद किसी ने कोई भी कार्रवाई न करने की बात कही। अध्यक्ष कृष्ण मोहन ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच वार्ता के बाद मामले का पटाक्षेप हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें