शाखा प्रबंधक एमएन वर्मा ने बताया कि अंकुर चौधरी अवकाश पर थे। पिछले तीन दिनों से बैंक नहीं आ रहे थे। इसी संबंध में बात करने के लिए मैं अंकुर के घर गया था। किरन बाला ने बताया कि उनकी बहू मंजू वर्मा बछरावां में आयुष चिकित्सक के पद पर तैनात है।
सूचना पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार व कोतवाल नगर आलोक राव ने लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।